गौलापार न्यूज : विधायक नवीन दुम्का पहुंचे गुलदार का शिकार बने दिवंगत चनर सिंह के घर, सौंपा 1.20 लाख की फौरी राहत का चेक

हल्द्वानी। लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का ने जीतपुर रैक्वाल गांव में कल गुलदार द्वारा मारे गए चनर सिंह सम्मल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने वन विभाग द्वारा बनाया गया फौरी राहत का चेक भी चनर सिंह की पत्नी को सौंपा।
विधायक ने कहा कि चनर सिंह को अब वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन उनके परिवार को इस दुख को सहने के लिए वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने बताया कि वन्य जीव व इंसानी संर्घष में हुई मौतों पर पहले वन विभाग तीन लाख की अनुग्रह राशि दिया करता था लेकिन अब सरकार ने इस राशि को बढ़ा कर 4 लाख कर दिया है। शेष रूपये भी चनर सिंह की पत्नी को जल्दी ही दे दिए जाएंगे।

उन्होंने शेर नाला में उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहा चनर राम का शव पड़ा मिला था। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: अदालत ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की ईडी रिमांड पर भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *