62 दिन बाद आई राहत की खबर : देश में नए केसों से ज्यादा लोगों ने पाई कोरोना पर विजय

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर आई है। यहां सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, इसके उल्टे 3.55 लाख लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग जीती। सच मानिए 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे।
यह भी राहत की खबर है कि सोमवार को मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 30,412 की कमी हुई। इससे पहले 9 मार्च को एक्टिव केस में 2909 की कमी हुई थी।
बीते 24 घंटे में 3.29 लाख नए केस सामने आए, बीते 24 घंटे में 3,877 मौतें हुईं। इस दौरान 3.55 लाख लोगों ने कोरोना पर विजय हासिल की। देश में अब तक कुल 2.29 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके है। अब तक 1.90 करोड़ ठीक हो चुके हैं। अब तक देश में कोरोना से कुल 2.50 लाख मौते हो चुकी है। अभी भी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 37.10 लाख हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *