लखनऊ…राजनीति : मुलायम सिंह यादव की बहू चली भाजपा में शामिल होने

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो रहीं हैं। वह देर शाम लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में वह पार्टी की सदस्यता लेंगी। हालांकि, अभी इस बारे में न तो अपर्णा और न ही भाजपा ने किसी भी तरह की ऑफिशियल पुष्टि की है।

UAE में ड्रोन अटैक… 2 भारतीयों की मौत: बदले की आग में झुलसी अरब दुनिया,सऊदी गठबंधन सेना का हूती विद्रोहियों पर हवाई हमला

दो दिन पहले भी अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। सियासी जानकारों ने बताया कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से सपा का टिकट चाहती हैं। यह सीट बेहद सेफ है। हालांकि, अखिलेश इसके लिए अब तक तैयार नहीं हैं। इसलिए, वह भाजपा में जा रही हैं।

ब्रेकिंग… मुंबई में पहली बार गे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार

हालांकि, अगर अपर्णा भाजपा में आती हैं तो बीजेपी के लिए भी उन्हें जगह देना बहुत आसान नहीं होगा। अपर्णा लखनऊ कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनाव हार चुकी हैं। चुनाव हारने के बाद भी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।

उनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी है। अपर्णा, प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *