हल्द्वानी… #आपदा के दंश : पूर्वोत्तर रेलवे ने कुमाऊं से जाने वाली 16 ट्रेनें की निरस्त, 3 का शार्ट टर्मिनेशन

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में विगत दिवस हुई भारी वारिश के कारण इज्जतनगर मण्डल के काठगोदाम-रामपुर एवं काशीपुर-लालकुंआ रेलखण्डों में विभिन्न स्थानों पर हुए रेलपथ की मिट्टी का कटान एवं जलभराव के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मीनेशन एवं ओरिजनेशन किया गया है। इसके अनुसार कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कुछ ट्रेनों का यार्ट टर्मिनेशन किया गया है।


काठगोदाम-जैसलमेर के बीच चलने वाली 05014 विशेष गाड़ी को 19 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। रामनगर-जैसलमेर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05314 विशेष गाड़ी को 19 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04126 विशेष गाड़ी को 19 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04125 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

चंपावत… आपदा : अब टनकपुर—चंपावत को जोड़ने वाला चल्थी पुल भी हुआ ध्वस्त, एनएच पर यातायात रूका


नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02040 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। काठगोदाम- नईदिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02039 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02092 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02091 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

लापरवाही न बरतें…#श्रीगनर गढ़वाल : बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ख्याल : डॉ. छाया

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर कार्यकर्ताओं की टोली लगातार घर-घर जाकर अजय टम्टा के समर्थन में कर रहे हैं वोट की अपील


काठगोदाम-दिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05036 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। रामनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05356 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05035 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। दिल्ली-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05355 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: घर से निकलने से पहले देख लें रूट डायवर्जन प्लान, वरना होंगे परेशान, शहर में आज VIP मूवमेंट

हल्द्वानी… #आपदा : बारिश के बीच आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट, लोगों से मिले, रेस्क्यू आपरेशन की करते रहे मानीटरिंग

बरेली सिटी-काशीपुर-बरेली सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05351/05352 को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया। काठगोदाम-मुरादाबाद- काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05331/05332 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया। मुरादाबाद-काठगोदाम- मुरादाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05363/05364 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया। रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05366/05334 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने 7.85 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

दैनिक कोरोना अपडेट…#देहरादून : तीन जिलों में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, कोई मौत नहीं

शार्ट टर्मीनेशन/शार्ट ओरिजनेशन-
18 अक्टूबर, 2021 को हावड़ा से काठगोदाम को चलने वाली गाड़ी सं. 03019 विशेष गाड़ी की यात्रा को बरेली में समाप्त कर 20 अक्टूबर, 2021 को गाड़ी सं. 03020 के रूप में बरेली से हावड़ा के लिए रवाना की जायेगी।
19 अक्टूबर, 2021 को जैसलमेर-काठगोदाम, जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05013/05313 विशेष गाड़ी की यात्रा मुरादाबाद में समाप्त कर इन्हें 20 अक्टूबर, 2021 को 05014/05314 के रूप में मुरादाबाद से रवाना किया जायेगा।
19 अक्टूबर, 2021 को काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04689 विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग वाया लालकुंआ-बरेली-रामगंगा ब्रिज-मुरादाबाद के रास्ते चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *