अब दक्षिण भारत की ओर तरफ शिफ्ट हो रहा कोराना संक्रमण, 24 घंटों में 3.26 लाख केस आए, देखिए कहां कितने लोग संक्रमित मिले

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं। हालांकि अब संक्रमण का ज्यादा फैलाव साउथ के राज्यों में दिखाई दे रहा है। देश के उत्तरी और मध्य इलाके में केस कम हो रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में 3.26 लाख नए केस आए। इनमें सबसे ज्यादा कर्नाटक में 41,779, महाराष्ट्र में 39,923, केरल में 34,694 और तमिलनाडु में 31,892 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पांचवें नंबर पर बंगाल रहा, जहां एक दिन में अब तक के रिकॉर्ड 20,846 केस मिले।
बीते 24 घंटे में 3.26 लाख नए केस सामने आए। जबकि इसी दौरान 3,876 लोग जिंदगी की जंग हार गए। बीते 24 घंटों में कुल 3,52,850 ठीक भी हुए हैं। अब तक देश में कुल 2.43 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके है। अब तक 2.04 करोड़ लोग कोरोना से जंग जीत कर घर भी जा चुके हैं। अब तक देश में 2.66 लाख लोग कोरोना के हाथों असमायिक मौत का शिकार हो चुके हैं। देश में अभी 36 लाख लोग विभिन्न चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में पांच जगह धधके जंगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *