सितारगंज…स्वागतः एनयूजेआई का अतुल शर्मा बने सितारगंज नगर अध्यक्ष, आशीष महामंत्री व नकुल कोषाध्यक्ष चुने गए

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया )एनयूजेआई का सितारगंज इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अतुल शर्मा को नगर अध्यक्ष, आशीष पांडे महामंत्री एवं नकुल भट्ट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित राठौर ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का, माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए निष्ठा के साथ, पत्रकार हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।


एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में, सितारगंज मंडी सभागार में एनयूजेआई सितारगंज इकाई की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सितारगंज इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अतुल शर्मा को सितारगंज नगर अध्यक्ष, आशीष पांडे महामंत्री एवं नकुल भट्ट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। एनयूजेआई के जिला अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित राठौर ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि संगठन हमेशा से पत्रकार हितों के लिए कार्य करती रही हैं, पत्रकार समाज का आईना है।

निष्पक्ष पत्रकारिता ही पत्रकार की पहचान है। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निष्ठा के साथ, पत्रकार हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया। नव मनोनीत सितारगंज नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडे एवं कोषाध्यक्ष नकुल भट्ट ने भी संगठन हित एवं पत्रकार हित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव, नारायण सिंह रावत, रमेश यादव, मुजाहिद अली, अंगद सिंह, हरजिंदर खैरा, अमन, रामबाबू, संदीप बिष्ट, अंकित सिंह, मो. इमरान, लईक अंसारी, दीपक भारद्वाज व कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अमित रस्तोगी उपस्थित रहेै।


अतुल शर्मा दूसरी बार बने नगर अध्यक्ष
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के लगातार दूसरी बार अतुल शर्मा नगर अध्यक्ष बने। विगत कार्यकाल भी अतुल शर्मा ने यूनियन के लिए अहम योगदान दिएए जिसके चलते संगठन संगठित होकर पत्रकार हितों में कार्य करती रही हैं। पुनः संगठन में अतुल शर्मा को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके चलते संगठन को और बल मिल सकेगा। नव मनोनीत महामंत्री आशीष पांडे एवं कोषाध्यक्ष नकुल भट्ट ने भी नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  क्रांति कुटीर में होली मिलन समारोह , कुमांउनी, गढ़वाली,हिंदी गीतों ने लुटी महफिल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *