हल्द्वानी… #आक्रोश : यूपी की आशा कार्यकर्ताओं की पिटाई पर उत्तराखंड की आशाओं में उबाल, किया विरोध प्रर्दशन

ल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ताओं पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी की आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रर्दशन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार की पुलिस ने बर्बरता पूर्वक आशा कार्यकर्ताओं की पिटाई की है। महिलाओं को बूटों से मारा गया। उनके हाथ तोड़ दिये। एक आशा कर्मी की गला घोंट कर हत्या करने की कोशिश की।

योगी सरकार की आशाओं पर की गई इस बर्बरता के विरुद्ध आज आल इन्डिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन सम्बद्ध ऐक्टू के अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के आह्वान पर उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने उत्तराखण्ड में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

हल्द्वानी के महिला अस्पताल में भी आशाओं ने एकत्र होकर उत्तर प्रदेश की आशाओं के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मौजूद यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, “कड़ी मेहनत के साथ स्वास्थ्य विभाग का काम कर रही आशाओं को वेतन देने के स्थान पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज और उसके बाद आशाओं पर ही मुकदमा दर्ज कर देना बेहद शर्मनाक है। उत्तर प्रदेश में आशाओं का दमन बंद किया जाय, दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित किया जाय, आशाओं पर लादे गए मुकदमे वापस लिए जांय और आशाओं की मांगों को माना जाय।”


प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी हल्द्वानी कार्यालय के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेजे गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गई कि सभी आशा कर्मियों पर लगाये गये फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जायें। आशाओं की न्यायोचित मांगों को पूरा किया जाय।
इस मौके पर रिंकी जोशी, माया टंडन, रेशमा, मीनू, मुन्नी रौतेला, चम्पा मेहरा, हुमैरा, गंगा साहू, आनंदी, पूनम, बबीता, पुष्पा, प्रियंका सक्सेना, हेमा सम्मल, उर्मिला तिवारी, राबिया, मुन्नी दुर्गापाल, सरिता साहू, राजकुमारी, रमा भट्ट, कमलेश बोरा, मोहिनी देवी, सावित्री भंडारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : आश्रम तथा स्कूल के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी में छोटा काणा और बड़ा काणा पर केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *