सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें शनिदेव की महिमा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का पंचांग

6 अगस्त 2022, शनिवार, हिरोशिमा दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05: 27: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 33: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944. सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि 09: 20: 00 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं।.विशाखा नक्षत्र 17: 51: 00 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तथा अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। शुक्ल योग12: 41: 35 तक तदोपरान्त ब्रह्मा योग, शुभ गुलिक काल, 05ः 44: 00एएम से07: 25: 00 एएम तक। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहु काल 09: 05: 00 एएम से 10: 46: 00 एएम तक, आज कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।
आज के दिन जन्म लेने वाले प्रसिद्ध लोग
1915: भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लो का जन्म हुआ था।
1921: स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल केएम चांडी का जन्म हुआ था।
1933: भारतीय क्रिकेटर एजी कृपाल सिंह का जन्म हुआ था।
1970: भारतीय – अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एमनाइट श्यामलन का जन्म हुआ था।
1986: भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था।
आज के दिन सुनें शनिदेव की महिमा

https://youtu.be/1cGPnxVeybo

हिरोशिमा दिवस
द्वितीय विश्व युद्ध में मानव ने पहली बार परमाणु हथियार का उपयोग किया। अमेरिका ने एक परमाणु बम आज के ही दिन जापान के हिरोशिमा शहर पर गिरा दिया थ। इसके तीन दिन बाद अमेरिका ने एकबार फिर जापान में नागासाकी शहर पर बम गिराया । अमेरिका युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल करने वाला एकमात्र देश है। 6 अगस्त 1945 में पहला परमाणु बम गिराया गया ।
इसलिए जापान में 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शांति के साथ उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने विश्व युद्ध के दौरान अपना जीवन खो दिया और जिन्होंने इस भयंकर स्थिति को झेला।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1925: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ था।
1981: भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ था।
1982: प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एसण् केण् पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ था।
2006: भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।  कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष रह सकता है। इसी प्रकार प्रस्तावित कार्यों में भी अड़चने व बिलम्ब की स्थिति बन सकती है। लेक़िन कार्य पूरे होंगे। जमीन-ज़ायदाद संबंधी चली आ रही योजनायें तो यथावत चलती रहेंगी लेक़िन उक्त संबंध में आज नया फ़ैसला लेना  चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपका आत्मविश्वास और बौद्धिक चिन्तन काफ़ी अच्छा रहेगा।लाभ के साधनों में भी वृद्धि होंगी। लेक़िन निर्णय  लेने की स्थिति में आप जल्दबाज़ी कर सकते हैं। भावनात्मक रूप से भी काफ़ी संवेदनशील रह सकते हैं।
वृष राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रहेंगे। लेक़िन आपका  आत्मविश्वास अकारण डगमगा सकता है। कामकाज को लेकर आप भ्रमण पर जा सकते हैं।  यद्यपि करियर में आपको उन्नती मिलेगीएफिर भी काम के प्रति  संयम और गम्भीरता दिखानी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी रह सकती है। ख़ासकर यदि आप सर्वाइकल की समस्या से पीड़ित हैं तो आजकल समस्या बढ़ सकती है। पैसों के मामले में भी आप कोई गलत अथवा जोखिमपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।                                                   

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी जैसे पदोन्नतिए स्थानपरिवर्तन आदि के मसले हल होंगे। लेक़िन आर्थिक मामलों में काफ़ी सावधानी की जरूरत रह सकती है। शत्रु पक्ष से नुकसान होने की संभावना भी बन रही है। घर से अथवा कार्यस्थल से कोई क़ीमती सामान या पैसों की चोरी भी संभव है। यदि आप पहले से रक्त विकार व पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैंए तो आज सावधानी की जरूरत है।                                                   

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे, लेक़िन धन ख़र्च की अधिकता रह सकती है। मानसिक तौर पर आप काफ़ी संवेदनशील रह सकते हैं। तनावग्रस्त रहने की भी संभावना है। आज आपको संकल्प.विकल्प में उलझने व किसी विषय-वस्तु के बारे में अधिक सोचने से बचना होगा। कुल मिलाकर आज आपको अपने आप को व्यवस्थित व व्यस्त रखना चाहिए।  दिन को अनुकूल बनाने के लिए या तो भगवान शिव की पूजा अर्चना करें या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 
सिंह राशि. आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।आपके व्यावसायिक संबंध दूरस्थ शहर से जुड़ सकते हैं। अनावश्यक धन ख़र्च की संभावना भी बन रही है। नौकरी के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। स्वास्थ्य कारणों से भी थोड़ा समस्या रह सकती है। क्रोध की अधिकता व नींद की समस्या रहने की भी संभावना है। मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है। शारीरिक चोट व कष्ट की भी संभावना बन सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए.आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य व धन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है। निजि परिजनों से भी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप  किसी बड़े लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं, तो आज अनअपेक्षित  विघ्न आ सकते हैं। पैसों के लेनदेन के बारे में किसी भी प्रकार का कमिटमेंट न करें। दिन की अनुकूलता के लिए  ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें या बिष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।  
तुला राशि. आपके लिए आज का दिन भी उन्नति एवं प्रगतिकारक रहने वाला है। नौकरी.व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। रोज़गार की स्थापना हेतु किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। लेक़िन अधिकारी वर्ग से तालमेल अच्छा रखें। तथा जल्दबाज़ी व क्रोध पर नियंत्रण रखें।साथ ही वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। परिवारीजनों से भी मतभेद रह सकते हैं।
वृश्चिक राशि. आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। आज भी करियर में उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आप रोज़गार पाने के लिए  संघर्षरत हैंए तो आपके प्रयास सफल होंगे। प्रस्तावित  कार्य भी आपके हल होंगे।विदेश व शिक्षा संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। 
धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज भी आप व्यावसायिक संबंधी नई गतिविधि से जुड़ने का प्रयास करेंगे। करियर में  उन्नतिकारक अवसर भी हासिल होंगे। लेक़िन आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से परहेज करें। तथा क्रोध व उत्तेजना से बचें।
मकर राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर संघर्ष आज भी रह सकता है।अतः नौकरी.व्यवसाय में जोखिमों वाले कार्यों से दूरी बनाकर रखें। धैर्य की कमी व क्रोध की अधिकता के कारण आप बनते हुए कार्य बिगाड़ सकते हैं। लेकिन विदेश संबंधी कार्यों व दूरस्थ क्षेत्रों से जुडी व्यावसायिक गतिविधियों से फायदा होगा। दिन की अनुकूलता के लिए शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे।उच्च प्रतिष्ठत लोगों से आप सम्पर्क स्थापित करने में सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा प्रस्तावित कार्य सिद्ध होंगे। लेक़िन साझेदारी वाले कामों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। पति.पत्नी के संबंधों में कटुता बढ़ सकती है।बनते हुए रिश्ते टूटने की कगार पर आ सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज को लेकर आज भी भागदौड़ अधिक रह सकती है।प्रस्तावित कार्यों में भी अड़चने आ सकती है।अनावश्यक धन ख़र्च की संभावना भी बन सकती है। भोग.विलास में भी आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। स्वास्थय कारणों से भी थोड़ा चिंता रह सकती है। यद्यपि आप संयम व सकारात्मक सोच.विचार से विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकते हैं।

आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग: बगलैहड में कांड का हत्यारोपी दो साथियों समेत गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *