अंतरराष्ट्रीय… चीन की सीनाजोरी : पीएलए के सैनिकों ने सीमा के इस तरफ से किया भारतीय युवक का अपहरण, दूसरा बचकर भागा

सियांग। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश में फिर से अपनी सीनाजारेी दिखाई है। यह से पीएलए 17 साल के एक लड़के का अपहरण करके ले गई है। ज्य के सांसद तपीर गाओ ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। किडनैप किए लड़के का नाम मिराम टैरोन है।


सांसद गाओ ने न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि मिराम का एक दोस्त जॉनी यायिंग चीनी सैनिकों के पास से भागने में कामयाब रहा है। यायिंग ने ही भागने के बाद स्‍थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सांसद गाओ ने इस मामले की जानकारी गृहराज्य मंत्री एन प्रमाणिक को दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की सभी एजेंसीज से मिराम की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है।

20 जनवरी 2022… सुप्रभात : पढ़ें आज का पंचांग, सुनें भगवान श्री विष्णु के भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल


सांसद ने बताया कि जिस जगह से त्सांगपो नदी भारत में एंट्री करती है, ये घटना ठीक वहीं घ्टित हुई है। त्सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। सांसद ने बताया कि यह लुंगता जोर एरिया में आता है। चीन ने 2018 में इस एरिया में 3-4 किलोमीटर तक सड़क बना ली थी। यह इलाका सियुंग्‍ला के अंडर आता है।

उत्तराखंड… भाजपा और कांग्रेस में पहले आप—पहले आप का दौर, दावेदारों की निकल रही जान

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: किसानों से 18हजार क्विंटल गेहूं का बीज खरीदेगा विभाग, 4दिन बाद शुरू होगी कटाई


दोनों ही लड़के जिदो गांव के रहने वाले हैं। सांसद गाओ ने इस मामले से जुड़ी जो जानकारी ट्विटर पर शेयर की है उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और इंडियन आर्मी को भी टैग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर

कोऑपरेटिव बैंक में लूट: 4 नकाबपोश हथियार दिखा 11.45 लाख रुपए ले उड़े, सिक्योरिटी गार्ड की राइफल भी छीन कर फरार


सितंबर 2020 में भी PLA ने अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था और लगभग एक हफ्ते बाद उन्हें रिहा कर दिया था।
भारत लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ 3,400 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) शेयर करता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग के साथ अब केमिस्ट एसोसिएशन भी लेंगे टीबी संभावितो के सैंपल

उत्तराखंड… भाजपा और कांग्रेस में पहले आप—पहले आप का दौर, दावेदारों की निकल रही जान


अरुणाचल प्रदेश की 1,080 किमी लंबी सीमा चीन से लगी है। इसके अलावा 520 किमी लंबी सीमा म्यांमार और 217 किमी लंबी सीमा भूटान से भी लगी है।

जी मतदाता जी … गांव के लोग बोले— जनता की जान ज्यादा कीमती, चुनाव तो टाले भी जा सकते हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *