उत्तराखंड…लावारिस श्रद्धालु का पुलिस ने किया दाह संस्कार


उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये मध्य प्रदेश के यात्रियों के ग्रुप में शामिल एक यात्री के जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।

मृतक के साथ कोई परिजन नहीं होने के कारण बुधवार को पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से ग्रुप में यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए तीर्थयात्री रतिराम पुत्र प्यारेलाल निवासी अशोकनगर मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी।

ब्रेकिंग…पेंशनर सड़क पर बैठ गए, पूरे शहर का ट्रैफिक जाम हो गया

मृतक के साथ कोई भी परिजन नहीं होने के कारण शव का अंतिम संस्कार करना चुनौती बन गया था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा, एसएसआई रमन बिष्ट, सुरेश थपलियाल, मनवीर भंडारी, जयपाल व प्रीतम ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक यात्री का तिलाड़ी घाट पर हिंदू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार किया।

उत्तराखंड…मास्क बुक कराने के नाम पर हुई 84 हजार की ठगी

यह भी पढ़ें 👉  हमीरपुर: उप मुख्यमंत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

दाह संस्कार में नगर पालिका बड़कोट अध्यक्ष अनुपमा रावत व पूर्व चेयरमैन अतोल सिंह रावत ने सहयोग किया।यमुनोत्री में मोक्ष घाट बनाने की मांग:  यमुनोत्री व आसपास के कस्बों में मोक्ष घाट न होने से शवों के अन्तिम संस्कार में परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  मटौर शिमला निर्माणाधीन फोरलेन विस्थापित समिति ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाए सवाल

ब्रेकिंग… PUBG खेलने से रोका तो 6 साल के बेटे ने उतार दी मां के शरीर में पिता की पिस्टन की 6 गोलियां, तीन दिन तक मां के शव के साथ रहा

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: NH-5 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, सपरून बाय पास पर हटाए अवैध कब्जे

नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने यमुनातट पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए इलेक्ट्रॉनिक मोक्ष घाट बनवाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम दर्शन को आये श्रद्धालुओं की मौत होने पर उनका दाह संस्कार यमुना किनारे ही किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *