विकासनगर… #राजनीति : आप कार्यकर्ताओं ने मनाई चंडीगढ़ नगर निगम जीत पर खुशी

विकासनगर। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विकासनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधान चुनाव के बाद उत्तराखंड की प्रत्येक विधान सभा में कार्यकर्ता इसी तरह खुशियां मनाएंगे। आप के जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में उनकी पार्टी 14 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है।

इससे जाहिर है के देश भर में आप का जनाधार बढ़ रहा है। अब देश की जनता विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। जनता चाहती है कि देश में ईमानदार पार्टी का शासन हो। कहा कि दिल्ली सरकार का विकास मॉडल देश भर की जनता को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी इस आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

सरकार गठन के बाद प्रदेश के शहरों और गांवों का समान विकास किया जाएगा। कहा कि आम आदमी पार्टी विकास की राजनीति करती है, जबकि अन्य दल क्षेत्र, जाति, धर्म की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में पार्टी को मिली जीत उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार किया है। इस दौरान गुलफाम अहमद, मौसम सिंह मुखिया, जमशेद, मुख्तार मंसूरी, गुमान सिंह, दीपशिखा, जीशान, सीमा पाल, सोमबाला, मंजू पासवान, मीना, रहनुमा, सरीन, अल्फिशा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग …मेहनत के बाद भी मुझे इम्तहान में नहीं बैठने दिया… कहते हुए दीपक बल्यूटिया छोड़ दी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *