नालागढ़…राजनीति : बसपा में कई पदाधिकारियों का प्रमोशन, नालागढ़ विक्रम नायर को प्रदेश महासचिव, सुरेश बाम्बी की प्रदेश सचिव व सोहन सिंह बैंस को जिला उपाध्यक्ष पद मिला

नालागढ़। हिमाचल में बसपा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बसपा के प्रभारी सुमरात सिंह ने आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी के निवासी प्रो. प्रेम कुमार हवाल को प्रदेश सचिव से प्रदेश महासचिव व प्रभारी मण्डी लोकसभा क्षेत्र, नालागढ़ के निवासी विक्रम सिंह नायर को प्रभारी शिमला लोकसभा क्षेत्र से प्रदेश महासचिव व प्रभारी मण्डी और शिमला लोकसभा क्षेत्र, नालागढ़ निवासी सुरेश कुमार बाम्बी को उपाध्यक्ष बसपा जिला सोलन से प्रदेश सचिव, बसपा हिमाचल प्रदेश, नालागढ़ निवासी सरदार सोहन लाल बैंस अध्यक्ष बसपा नालागढ़ विधानसभा को उपाध्यक्ष, बसपा जिला सोलन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी युवाओं को प्रदेश स्तर पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

हल्द्वानी… ब्रेकिंग : कठघरिया क्षेत्र में घास लेने गए ग्रामीण का जंगल में अधखाया शव मिला, गुलदार पर शक

कल्याणकारी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राजा राम ने युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं का भविष्य केवल मात्र बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है। हिमाचल प्रदेश में बसपा युवाओं में बेहद उत्कृष्ट और बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है। हिमाचल का युवा वर्ग भाजपा कांग्रेस के 74 वर्षों के नाकाम शासन को छोड़कर बसपा के साथ मिलकर प्रदेश को कर्जा मुक्त और उत्तम प्रदेश बनाने के लिए उत्साहित दिख रहा है।

नहीं रहे कथक सरताज:प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उन्होंने कहा की युवाओं को अच्छी शिक्षा और बेहतरीन रोजगार के अवसर प्रदान करने में बसपा एक मात्र विकल्प बनकर उभर रही है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आज़ाद ने युवाओं को नई जिम्मेदारी मिलने और प्रदेश बसपा की टीम में शामिल होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दीं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग: पुलिस ने दबोचा नशे की गोलियों का सप्लायर, टेपेंटाडोल की प्रतिबंधित छह सौ गोलियां और दस हजार की नकदी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *