चंडीगढ…ब्रेकिंग : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. सिंगला मंत्रीमंडल से बर्खाश्त होते ही गिरफ्तार, एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे हर काम का

चंडीगढ़। पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें पंजाब पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने गिरफ्तार भी कर लिया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को अब मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है। अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। फिलहाल मंत्री रहे सिंगला की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पंजाब पुलिस के विजिलेंस विंग ने मंत्री सिंगला के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी इसकी FIR सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों की मानें तो मंत्री और उसके करीबियों ने टेंडर में 1% कमीशन की मांग की थी। अफसर ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान से की। 14 मई को सीएम मान के पास इसके बारे में जानकारी पहुंची। सूत्रों की मानें तो इसके बाद मान ने स्टिंग करवाते हुए उसकी रिकॉर्डिंग करवाई गई। जिसमें मंत्री कमीशन मांगते हुए कैद हो गए। जिसके बाद मंत्री को बुलाकर मान ने उनके सामने यह सबूत रख दिए और मंत्री ने गलती कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग: बगलैहड में कांड का हत्यारोपी दो साथियों समेत गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *