लालकुआं… #मनोनयन : नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट बने उत्तराखंड कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, इंद्रपाल आर्या प्रदेश महासचिव

लालकुआं। उत्तराखंड कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट को नैनीताल जनपद के अध्यक्ष व कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्या प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा दयाकिशन कबड़वाल को हल्द्वानी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने उक्त मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की है।


उत्तराखंड कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा ने हल्दूचौड़ में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनके कपिल की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ राजेन्द्र सिंह बिष्ट को नैनीताल जनपद के अध्यक्ष व एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्या प्रदेश महासचिव व दयाकिशन कबड़वाल को हल्द्वानी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे सहकारिता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और इनकी ताजपोशी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा। इससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नई शक्ति प्राप्त होगी।

हल्द्वानी… #गुंडागर्दी चालू आहे : पीपी जेल में, गुर्गे मचा रहे गांवों में धमाल, भीमताल थाने में मुकदमा दर्ज

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्तराखंड कांग्रेस सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैंसोडा का आभार व्यक्त किया। उक्त मनोनयनों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन के कपिल, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र खनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालकुआं सरदार गुरदीप सिंह, जिला महामंत्री एवं विधानसभा कार्यक्रम समन्वयक उमेश कबडाल, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला प्रवक्ता जीवन कबडवाल, जिला महामंत्री गणेश गर्ब्याल, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मीना रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बरेली रोड) अध्यक्ष कैलाश दुम्का, ग्राम प्रधान संगठन हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस जया कबडाल, हरीश बिसौती, रमेश तिवारी, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस हेमवती नंदन दुर्गापाल सहित कई कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है।

आ अब लौट चलें : एक बार अनिल दीप महल के खेतों पर जाएं आखें फटी रह जाएंगी आपकी।
देखिए एसजे टीवी के विशेष कार्यक्रम

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज राजधानी देहरादून में निकलेंगी शोभायात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *