राम कुमार ने ग्राम पंचायत बढलग में डोर टू डोर प्रचार के बाद किया विशाल जनसभा को सम्बोधित।

23 अक्तुबर ( बद्दी)
आपका बेटा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत बढलग का दौरा किया। जहा डोर टू डोर प्रचार करने के बाद गांव मनेशी में एक जनसभा को संबोधित किया। जहा सबसे पहले लोगों ने फूलों के हार पहनाकर राम कुमार का स्वागत किया। उसके बाद प्रधान सतीश कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में दूंन पहाड़ क्षेत्र में विकास की गति थम सी गई थी।

अब हम राम कुमार जी को विधानसभा चुनावों में जीताकर विकास की रुकी हुई गति को पुनः शुरू करके इलाके में खुशहाली लेकर आएंगे। बाद में राम कुमार जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दूंन पहाड़ क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यो का नक्शा उन्होंने पहले ही तयार कर लिया है। प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनते ही दूंन विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बारिश की जाएगी। इस मौके पर प्रधान सतीश कुमार, उप प्रधान मोहिंदर सिंह, पूर्व प्रधान सुमन, वार्ड पंच भूपेंदर कुमार, पंच रचना देवी, रक्षा देवी, चंदू लाल, चिंता मणि, राजेन्द्र ठाकुर, रमेश शर्मा, गोपाल चंद, सिता राम, हेत राम, आनंद किशोर, छत्तर पाल, मोहन सिंह, हितेन्दर, कालो देवी, गुरदास, देवी राम, शाम लाल, प्रताप सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: कंडाघाट का युवक और भावानगर की युवती 12.26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *