राम कुमार ने किया केन्डोल ओर पट्टा नाली की सामूहिक और पट्टा में नुक्कड़ सभा को संबोधित,कई परिवार भाजपा को किनारे कर कोंग्रेस में शामिल

बद्दी। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहा सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार जोरो पर है। वही दूंन से कोंग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने ग्राम पंचायत केन्डोल और पट्टा नाली की जनता द्वरा रखी गई एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। आज की नुक्कड़ सभा मे अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा के समय पर आलेटा से घराट जाने वाली सड़क की सफाई आज तक पूर्व भाजपा विधायक नही करवा सके।

केन्डोल के प्रधान बक्शी राम ने कहा कि आज अस्पतालों में डॉक्टर नही है। राम कुमार ने जिन अस्पतालों की इमारतों का निर्माण करवाकर डॉक्टरों ओर अन्य स्टाफ की नियुक्ति करवाई थी। उन अस्पतालों में आज ताले लटक रहे हैं।
वहीं युवा कोंग्रेसी घनशाम ने कहा कि जो काम जल जीवन मिशन के तहत हुए। उसमे भी राजनीति की गई। कोंग्रेसी परिवारों को इस स्कीम का लाभ नही लेने दिया गया। भाजपा ने जो बदलखोरी कि राजनीति की है जनता उसका जवाब चुनावों में देगी। वहीं महिला कोंग्रेस की अध्यक्षा वीना रघुवंशी ने कहा कि भाजपा ने उज्ज्वला योजना देकर महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। पहले तो इस योजना की सब्सिडी बन्द कर दी। घरेलू गैस कि कीमते आसमान को छू रही हैं।

पट्टा नाली के प्रधान हेम चंद ने कहा कि राम कुमार ने पहाड़ी क्षेत्र के लिए चंडी पेयजल योजना लेकर आये थे। लेकिन पूर्व भाजपा विधायक ने आज तक पानी की पाइपें भी नही डलवा पाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दुर्गम मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग टीमें रवाना, 16 किमी की पैदल यात्रा

आखिर में राम कुमार ने कहा कि आज प्रदेश में आज अराजकता का माहौल बना हुआ है। जगह जगह गुंडागर्दी हो रही है, जुए के अड्डे खुल रहे हैं। भाजपा के समय प्रदेश का विकास बिल्कुल रुक गया है। राम कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि दूंन क्षेत्र के विकास के लिए कोंग्रेस को वोट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भविष्य सिर्फ कोंग्रेस के हाथों में सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकसभा क्षेत्र की जनता से प्रकाश जोशी का आह्वान, आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *