एनएच-5…#रामपुर बुशहर : VIDEOS/ फंसे हुए लोगों ने की नारेबाजी, आधीरात के बाद शुरू हो सका शिमला-किन्नौर के बीच यातायात

रामपुर बुशहर। चौरा के पास शिमला —किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग आधी रात के बाद खोला जा सका। सड़क पर आई चट्टान को तोड़ने के लिए देर रात धमाका करना पड़ा। लेकिन इससे पहले अपने घरों को जाने के लिए कई दिनों इंतजार कर रहे लोगों के धैर्य का बांध टूट गया, लोगों के ने जोरदार नारेबाजी भी की। जैसे तैसे रात एक बजे के आसपास मार्ग खुला तो लोग अपने घरों को रवाना हो सके।


चौरा के पास एक बड़ी पहाड़ी के राष्ट्रीस उच्च मार्ग एनएच—5 पर आ जाने के कारण रास्ता बंद हो गया था। हालांकि एनएच विभाग के ​कर्मचारी मशीन के माध्यम से इस चट्टान को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन मार्ग खोलने में लगातार देरी हो रही थी।

सड़क खोलने के अंतिम चरण के काम का दृश्य

इसी से परेशान होकर कल रात लगभग दस बजे भूस्खलन वाली जगह पर शिमला की ओर से फंसे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

रात के समय चौरा में नारेबाजी करते लोग

अंतत: एनएच विभाग ने सड़क पर आई चट्टान को देर रात धमाके से उड़ा दिया। इसके बाद मार्गखुल सका और लेग अपने घरों को रवाना हो सके।

धमाके बाद सड़क पर बिखरे चट्टान के मजबे को हटाती मशीन

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव आते ही बौखला जाते है कांग्रेसी, झूठ की राजनीति कर सत्ता पाने की रखते है चाह: शैलेंद्र गुप्ता
https://chat.whatsapp.com/HcDbII6E0hOIZ73DD2mLXa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *