बिरू गिरी…#ऋषिकेश: नौकरी से निकालने के 2 साल बाद 11 कर्मचारी चढे़ ओवरहेड टैंक पर

ऋषिकेश। गीता भवन स्वर्गाश्रम की ओर से संचालित औषधालय में 32 कर्मचारियों को दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया।

दो साल से कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ था। जब उनको नौकरी पर वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी शोले फिल्म की बिरू गिरी पर आ गए।

शुक्रवार को अचानक 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। इनमें से एक कर्मचारी अपने 10 साल के बेटे को भी टैंक पर लेकर चला गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। तक पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे। गीता भवन औषधि निर्माणशाला को यहां से सिडकुल हरिद्वार शिट कर दिया गया है।

शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां एक ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़ गए।


बहादुर पासवान अपने 10 वर्षीय पुत्र सुधांशु के साथ टैंक पर चढ़ गया। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला पुलिस मौके पर पहुंची। टंकी पर चढ़े कर्मचारियों से उतरने का आग्रह किया गया।

मगर, उन्होंने मांगे पूरी न होने तक किसी भी सूरत में टंकी से नीचे उतरने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबंधन के साथ वार्ता करने के प्रयास करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *