ब्रेकिंग…#ऋषिकेश : पीएम मोदी ने एम्स ऋषिकेश के साथ देश के 35 आक्सीजन प्लांटों का किया लोकार्पण

ऋषिकेश। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 11 बजे एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर सेना के हेलीकाप्टर से वह पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। यहां पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही वह देशभर में इस फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरु हो रहा है। आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री, हिमालय पुत्री हैं। और आज के दिन मेरा यहां होना, यहां आकर इस मिट्टी को प्रणाम करना, हिमालय की इस धरती को प्रणाम करना, इससे बड़ा जीवन में कौन सा धन्य भाव हो सकता है।

भक्तों की मुराद पूरी करती है बिंदुखत्ता हाट की कालिका मां


इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारु हो चुकी है। उन्होंने देश में आक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्‍यक्‍त किया। उन्होंने कहा कि आपने लोकसेवक के रूप में 20 साल तक काम किया। देवभूमि से आपको विशेष लगाव है। जल्द ही पूरे प्रदेश में टीकाकरण पूर्ण हो जाएगा।

राहत…#देहरादून : जल्द उत्तराखंड से मानसून होगा विदा, बारिश से मिलेगी निजात

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: किसानों से 18हजार क्विंटल गेहूं का बीज खरीदेगा विभाग, 4दिन बाद शुरू होगी कटाई


इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कहा कि देश मे 92 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा रोटा वायरस, रेबीज की वैक्सीन को भारत आने में सालों लगे। मोदी सरकार में स्वनिर्मित वैक्सीन हैं और कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन कर आमजन तक पहुंचाने में चंद महीने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

ये कैसा प्यार…#हल्द्वानी : हत्यारोपी को नाबालिग से कम स्मैक से ज्यादा था प्यार


पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही कार्यक्रम स्थल पर अनुमति है। वीवीआइपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होगा और बिना बताए कोई अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

🙏 संकल्प यात्रा…#हल्द्वानी : जनता का प्यार मिला तो खुद घर—घर जाकर दूंगा मालिकाना हक के कागज: सुमीत हृयेश


इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजकर 58 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में उतरा। वहीं एम्स ऋषिकेश में मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले दो हेलीकॉप्टर एम्स में उतरे और सुरक्षा दल ने परिसर में मोर्चा संभाला। इससे पहले उनके आगमन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। एम्स के गेट बंद किए गए। मरीजों और तीमारदारों को बैरिकेड पर रोक दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे।

आप पत्रकार, पीआरओ या साहित्यकार हैं तो यह वीडियो आप के लिए ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *