हल्द्वानी… रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने की मासिक बैठक, मृतक आश्रितों की भर्ती शुरू करने की मांग

हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की मासिक बैठक सोमवार को काठगोदाम डिपो में हुई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। निगम में पांच साल से बंद मृतक आश्रितों की भर्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों की भर्ती शुरू करने की मांग की। साथ ही संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित करने मांग पर भी जोर दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रबंधन को मांगों से बार-बार अवगत कराते हैं, इसके बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही। मृतक आश्रित नियुक्ति न होने से परेशान हैं। ऐसे लोगों को आर्थिक समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं।

उत्तराखंड… लापता किशोरी पहुंची थाने.. किए हैरान करने वाले खुलासे


वेतन भुगतान की व्यवस्था अभी तक सुधर नहीं पाई है। वेतन हर माह के पहले हफ्ते में जारी किया जाए। ई-टिकट मशीन कक्ष में सबुह की पारी में दो लिपिकों की ड्यूटी लगाई जाए। देहरादून मार्ग में एसी जनरथ के लिए कोई अनुबंधित ढाबा नहीं है। ऐसे में वाहनों को जबरन अनुबंधित ढाबे में रुकवाया जा रहा है। इस व्यवस्था को सुधारने की मांग भी रखी गई है।

हल्द्वानी… कांस्टेबल भर्ती के उत्तरों पर पुर्नविचार करे आयोग

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : आर्थिक अपराधी अरविंद पंत, संतोष पंत और आनंद मेहरा पर लगी गैंगस्टर


साथ ही अन्य मांगों पर भी मंथन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मांगों से प्रबंधन को दोबारा अवगत कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल, शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार, मनोज भट्ट, हरीश जोशी, आनंद बिष्ट, कैलाश कांडपाल, शशिकांत गौतम, ज्ञान प्रकाश, अजमेर सिंह, कुलवीर सिंह, भरत मंडल, गुलाम, संदीप गौतम, विमल शर्मा, संदीप बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल, बोर्ड ने दी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *