संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर

नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया। अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे। आज वह सेवा से रिटायर हो रहे हैं। राकेश अस्थाना को पिछले वर्ष 1 साल का सेवा विस्तार देने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर लगाया गया था।


तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के अधिकारी अरोड़ा को अगस्त 2021 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी का डीजी नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 सितंबर 2021 को भारत-चीन एलएसी गार्डिंग फोर्स का कार्यभार संभाला था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रे​किंग… गगरेट से शुरू हुई भाजपा में बगावत, कई अन्य सीटों पर भी पार्टी में फूट सकती हैं विद्रोह की चिंगारियां, ऐसे में कैसे पूरा होगा नेताओं का सपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *