बागेश्वर न्यूज़ : युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर गोष्ठी, लोगों को किया जागरूक

बागेश्वर। आज शनिवार को श्री गंगा सेवा समिति, पाखुड़ा (हवालबाग) द्वारा ग्राम प्रधान पाखुड़ा पाना सिंह मुस्यूनी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवति को रोकने के लिए ग्राम सभा के बीच में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व बीमारियों के संबंध में देवेंद्र सिंह मुस्यूनी, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारा समस्त जानकारियां व नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित समस्त जानकारियां ग्राम वासियों दी गई।

प्रदेश की ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्स एप ग्रुप से 👉 Click Now 👈

नशे से होने वाले वाली बीमारियों जैसे टीवी, कैंसर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, लकवा आदि बीमारियों का खतरा बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह मुस्यूनी द्वारा बताया गया कि नशे से दूर रहने के लिए दिन प्रतिदिन व्यायाम, योगा, मेडिटेशन युवाओं को सकारात्मक का विचार और नशे करने वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुंदर सिंह मुस्यूनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पाना सिंह ग्राम प्रधान, चंदन सिंह, गोपाल सिंह, हेम कनवाल, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, पाना सिंह, हरीश सिंह, गोविंद बिष्ट, सरिता देवी, हिमुली, दीपा मुस्यूनी, ज्योति मुस्यूनी, शोभा मुस्यूनी, नीमा मुस्यूनी, अनीता देवी, हेमा मुस्यूनी और अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *