अल्मोड़ा न्यूज : नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट मोहन राम आर्या

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट मोहन राम आर्या का निधन हो गया। आर्या पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देर रात उन्होनें अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा ही नहीं तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
एडवोकेट मोहन राम आर्या वर्ष 2013 से 2018 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और उनकी गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। वह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।
वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में सोमेश्वर के विधायक अजय टम्टा ने सांसद बनने के बाद इस्तीफा दिया था। और इसके बाद सोमेश्वर विधानसभा सीट खाली होने पर विधानसभा के उप चुनाव हुए थे। सोमेश्वर सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी भी बनाया था। उस समय कांग्रेस की रेखा आर्या ने उन्हे विधानसभा चुनाव में पराजित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: दिल्ली सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, फंसाने और धमकाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *