हिमाचल में महामहिम… #शिमला : राष्ट्रपति की ड्यूटी में तैनात दो महिला पुलिस कर्मी मिलीं कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में भेजा

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के दौरान ड्यूटी पर तैनात हिमाचल पुलिस की दो महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस सूचना से स्वस्थ्य विभाग में हड़़कंप मच गया।

आननफानन में दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी होटल ओबराय सिसिल में लगाई गई थी। देर रात रिपोर्ट आने के बाद दोनों होम आइसोलट हैं। राष्ट्रपति के शिमला आगमन से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विधानसभा, सचिवालय, ट्रिपल एच और नगर निगम समेत अन्य कर्मचारियों के 635 सैंपल लिए थे।

दो दिन पहले सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे। इनमें दो महिला कर्मी पॉजिटिव हैं, जबकि अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राष्ट्रपति के दौरे से पहले रिट्रीट के तीन कर्मी भी पॉजिटिव आए थे। 

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: कांग्रेस जीतेगी लोकसभा और उप चुनाव : डा. विजय कपिल

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *