हल्द्वानी…..राजनीति: साहू बोले- देश भक्ति का सार्टिफिकेट न बांट कर देशवासियों की समस्याएं दूर करें भाजपा नेता

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने कहा है कि अपने घरों पर तिरंगा न लगाने वाले लोगों पर विश्वास करना कठिन है। साहू ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान शर्मनाक है।


साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बड़बोले बयान की जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा जुटाने के लिए कहें कि कौन से घर मे चूल्हा नहीं जल रहा है। यदि वे ऐसे सर्वे कराते तो देश में खुशहाली आती। साहू ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट बांटना बन्द करे।

गरीबों को जबरन तिरंगा खरीदने के लिये मजूबर करना कौन सी देश भक्ति है। भारतीय जनता पार्टी में जरा सी भी देश भक्ति है तो पूरे प्रदेश देश की जनता को भाजपा आपने निजी फंड से तिरंगा हर घर मे लगवाये। युवा कांग्रेस बड़बोलेपन वाले बयानों को किसी भी कीमत में सहन नही करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, रामनगर ​और रुड़की में होगी विशाल जनसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *