देहरादून…#अजब—गजब : सैल्यूट का प्रत्युत्तर न मिलने पर सिपाही व्यथित, अब उच्चाधिकारियों ने दिया ये आदेश

रुड़की। पुलिस महकमे में साहब को सैल्यूट मारने के बाद जवाब नहीं मिलने पर सिपाही इतना व्यथित हो गया कि उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी।

बकायदा अधिकारियों को गुमनाम पत्र भेज दिया। पत्र में लिखा कि अधिकारियों को सैल्यूट मारने पर अधिकारी सिर तक हिलाना मुनासिब नहीं समझते हैं।

अब इस अजब गजब काहानी के बाद गढ़वाल रेंज के डीआईजी को इस संबंध में आदेश जारी करना पड़ा। लिखित आदेश में उन्होंने कहा कि सभी एसएसपी और सीओ सैल्यूट का प्रति उत्तर जरूर दें। इस संबंध में सभी एसएसपी और सीओ पत्र जारी कर दिया है।


गढ़वाल मंडल डीआईजी ने बताया कि एक अज्ञात पुलिसकर्मी का पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें अधिकारियों की ओर से अधीनस्थों को नाम की जगह अरे आदि शब्दों से बुलाने की भी शिकायत की गई है। यह उचित नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि नाम का सही संबोधन करने के साथ ही सैल्यूट का जवाब भी दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दून में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे सीएम योगी

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *