हल्द्वानी… पत्रकार की मां के गले से सोने का मंगल सूत्र ले उड़ा उचक्का, केस दर्ज

हल्द्वानी। घर के बाहर घूम रही पत्रकार की मां के गले से उचक्के ने मंगलसूत्र झपट लिया। पत्रकार ने कल शाम साढ़े आठ बजे के आसपास हुई इस घटना की शिकायत काठगोदाम पुलिस से की है।


मिल रही जानकारी के अनुसार पत्रकार दीपक भंडारी यहां गौला बैराज के पास काठगोदाम में रहते हैं। कल रात लगभग साढ़े आठ बजे उनकी माता जी विमला भंडारी घर के बाहर टहल रही थीं तभी अचानक एक व्यक्ति ने उनके गले में पड़ा मंगलसूत्र झपट लिया।

खींचने के कारण मंगलसूत्र का धागा टूट गया और सोने के दो दाने वहीं पर गिर गए।

लेकिन बाकी के आठ दाने लेकर उचक्का भाग गया। दीपक भंडारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *