हल्द्वानी… #अनशन को समर्थन : सुमित का नगर निगम से बर्खास्त सफाई कर्मचारियों की बहाली के लिए किए जा रहे आमरण अनशन को समर्थन

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बर्खास्त सफाई कर्मचारियों की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे अमित कुमार के आमरण अनशन को अपना समर्थन दिया है। अमित 22 अक्टूबर की प्रातः 11 बजे से आमरण अनशन पर बैठे हैं।


धरना स्थल पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि अमित कुमार विभिन्न जायज माँगों को लेकर नगर निगम परिसर में पिछले 50 घंटों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे है। नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन से उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र उचित समाधान करवा कर भूख हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए।

अगर अविलंब सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि अमित कुमार पिछले पचास घंटों से आमरण अनशन कर रहे हैं लेकिन अभी तक नगर निगम प्रशासन या हल्द्वानी प्रशासन ने उनकी सेहत की जांच तक नहीं की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में फोन पर बात की। कुछ ही देर में अमित की सेहत की जांच करने के लिए चिकित्सक पहुंच गए।


इस दौरान कर्मचारी नेता राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस सहित दर्जनों लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अमित शाह की जनसभा कोटद्वार में, बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *