हल्द्वानी… जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने “हाथ” छोड़ पकड़ा “कमल”, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

हल्द्वानी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भले ही भाजपा कार्यकाल में जनता के त्रस्त होने का दावा करते न अघाते हों लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि उनकी पार्टी के नेताओं का भाजपा से मोह कम नहीं हो रहा है।

कल तक भाजपा के झंडा डंडा लेकर सड़क पर उतरने वाले कांग्रेसी नेता मौका मिलते ही भाजपा में शामिल होते रहते हैं। जिले में कांग्रेस को एक बार फिर करारा झटकालगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने आज विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली।

भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। अब सुमित्रा प्रसाद का कहना है कि भाजपा की एकमात्र पार्टी है, जो राज्य का विकास कर सकती है। सुमित्रा प्रसाद वर्तमान समय में प्रेमपुर लोषज्ञानी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: चुनावी जनसभा में चमक उठी सीएम योगी की आंखें, जानीए क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *