चंपावत… काम से लौट रही महिला को कार में बिठा कर ले गए जंगल में, सामुहिक दुष्कर्म

चम्पावत। फैक्ट्री में काम करके लौट रही एक महिला को  ने तीन लोगों  जबरन कार में बिठाया और जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना कल शाम की है। महिला ने आज बनबसा पुलिस थाने  पहुंच कर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के ख्लिाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर की एक 25 वर्षीय महिला जो पिछले लंबे समय से बनबसा क्षेत्र में  की एक फैक्ट्री में काम करती है।  उसका आरोप है कि कल शाम लगभग 4 बजे वह काम से घर लौट रही थी। इस दौरान देवीपुरा बनबसा के पास तीन लोग कार के साथ खड़े थे। महिला का कहना है कि इनमें से दो को वह जानती है जबकि तीसरे व्यक्ति को वह नहीं जानती।  उन्होंने उसके उधमसिंह नगर स्थित घर ले जाने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया।  लेकिन वे उसे धनुषपुल वाले रास्ते से झनकईया बंगाली कालोनी ले गये। यहां से वे उसे  मोटर साईकिल से पास के जंगल में ले गए।  जहां उसके साथ तीनों व्यक्तियों ने सामुहिक दुष्कर्म किया।

बाद में महिला ने फोन से अपने पति को पूरी बात बताई।  कुछ ही देर में महिला का पति घटना स्थल पर पहुंच गया। आरेाप है कि आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आज महिला ने बनबसा पुलिस थाने पहुंचकर दो ज्ञात व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सामुहिक दुराचार की शिकायत दर्ज कराई। एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मामले की जांच व अग्रिम कार्रवाई की जारही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दून में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *