हल्द्वानी…दुस्साहस: लिफ्ट मांग कर भरी दोपहर चाकू की नोक पर बाइक सवार माली लूटा,केस दर्ज

हल्द्वानी। लुटरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हें। आज दोपहर अपनी बाइक से मंडी की ओर जा रहे एक माली से पहले तो एक लुटेरे ने लिफ्ट मांगी और उसके बाद नुकीले हथियार की नोक पर उसे सरेआम लूट लिया।


घटना की रिपोर्ट लिखाते हुए जगदंबा विहार निवासी हरेन सिंह यादव ने बताया कि वह माली का काम तरहा है। आज दोपहर वह अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर पौध लेने के लिए बरेली रोड से नवीन मडी की ओर जा रहा था तभी दोपहर 1 बजे के लगभग गांधी स्कूल के पास उसे एक युवक ने हाथ देकर रोका और पूछा कि वह कहां जा रहा है।

हरेन ने बताया कि वह मंडी तक जा रहा तो युवक ने कहा कि उसे भी मंडी ही जाना है। अगर वह उसे लिफ्ट दे दे तो वह भी उसके साथ चल सकेगा। युवकने अपना नाम रेहान बताया था। हरेन के मुताबिक मंडी बायपास के पास पहुंचते ही रेहान ने उसकी पीठ पर पीछे की ओर से कोई नुकीली सी चीज लगा दी और जेब में रखा उसका पर्स लूट लिया।

जिसमें आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के साथ साढ़े चार हजार रूपये भी थे। भागते समय लुटेरे रेहान ने उसे धक्का दे दिया और स्वयं भाग गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। गिरने की वजह से यादव को चोट भी आई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ हवालबाग निवासी युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *