पिथौरागढ़… बाजार से भुरभुनी लौट रही कार खाई में गिरी, छुट्टी पर घर आए आईटीबीपी और बंगाल इंजीनियरिंग के दो जवानों की मौत, तीन और घायल

पिथौरागढ़। बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई। पहला आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। बताया गया है कि दोनों इन दिनों अपने घर छुट्टी पर आए हुए थे। उनके अलावा हादसे में तीन और युवक भी घायल हुए हैं। उनका उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।

सुप्रभात…आज का पंचांग, आज इनकी है जयंती और पुण्य तिथी और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल


मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी में तैनात 32 वर्षीय नीरज सिंह धानिक और बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात 27 वर्षीय पंकज सिंह खड़ायत देर सायं पिथौरागढ़ बाजार से अपने गांव भुरभुनी के लिए लौटे थे। उनके साथ मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत भी आल्टो में सवार थे।

नई दिल्ली… उत्तराखंड मूल के गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया और जमशेद बुर्जोर  के नाम की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की शिफारिश

गांव के पास पहुंचकर उनकी कार नियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

उत्तराखंड…खाकी शर्मसार: यहां दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित अंतररराज्यीय नकली नोट गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
 

मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *