मोटाहल्दू…तिरंगा बाइक रैली: युवाओं ने तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाल कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

मोटाहल्दू। तिरंगा यात्रा बाईक रैली आयोजित कर युवाओ ने देशभक्ति का सन्देश दिया। अमृत महोत्सव के इस उपलक्ष्य में हल्द्वानी पूर्वी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली बरेली रोड मंडी से तीनपानी तक आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ो युवाओ ने प्रतिभाग किया ओर देश भक्ति का सन्देश दिया।


इससे पूर्व बाइक रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा योगेश रजवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश खुल्बे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव जोशी, युगल शर्मा, पार्षद मनोज पाठपाल, दिनेश सिंह, संजय खाती, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत पांडे, पान सिंह मेवाड़ी, हरीश भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री प्रवीन शर्मा, उपाध्यक्ष देव सिंह बिष्ट, मयंक पांडे, प्रशांत भगत, मंत्री राहुल खोलिया, शुभम पाठक, पवन जोशी, मीडिया प्रभारी अमन सुनाल, सह मीडिया प्रभारी मानस तिवारी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत मे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पने युवा साथी एवं आए हुए सभी क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साथ ही सफल कार्यक्रम बनाने के लिए आप सभी काधन्यवाद एवं साधुवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ न्यूज :केएल ठाकुर की विदाई के साथ ही गर्माई नालागढ़ की राजनीति, बावा बोले- मैं कांग्रेस से जनता की सेवा करने को तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *