हल्द्वानी…दुकान पर काम करने आए नए युवक पर विश्वास पड़ा भारी, कर गया दुकान खाली

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान चलाने वाले दुकानदार को चार पांच दिन काम करने आया एक लड़का अपने साथियों के साथ चूना लगाकर चला गया।दुाकनदार ने आरोपी लड़के के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के चार पांच अन्य अज्ञात साथियो के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में शहजाद अली नामक व्यक्ति उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के नजदीक साबरी इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले उसकी दुकान पर इंद्रा नगर निवासी एक लड़का काम करने आया था।

उसने बामुश्किल तीन चार दिन काम किया होगा। 11 अगस्त को लगभग सवा तीन बजे लड़का अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ शहजाद की दुकान से हजारों रूपये का पुराना सामान चुरा ले गए।


दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *