हल्द्वानी…मजदूर की झोपड़ी में घुसकर जेवरात लेकर भाग रहा चोर मजदूर ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

हल्द्वानी। एक मजूदर की झोपड़ी में घुसकर शो केस में रखी अंगूठियां लेकर भाग रहे एक चोर को मजदूर के परिजनों ने दबोच लिया। भागमभाग में चोर नाली में गिरकर चोटिल हो गया। आज सुबह लोगों ने चोर को मुखानी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


दरअसल बरेली के देवरिया क्षेत्र के पीपरानानकार गांव निवासी जमुदना प्रसाद मौर्या हल्द्वानी के लोहरियासाल में परिवार के साथ रहता है। यहां वह जिस खेत में आधे पर खेते करता है वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है।

अल्मोड़ा…ब्रेकिंग : हवालबाग की मटेला पंचायत में गोल्ज्यू देवता व देवी की मूर्ति खंडित कर गए अज्ञात लोग, केस दर्ज

आज आधीरात के बाद लगभग डेढ बजे मौर्या की झोपड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। और झोपड़ी के अंदर शो केस में रखीं अंगूठियां उठाकर निकल ही रहाथा। कि मौर्या की नींद खुल गई। शोर मचाने पर मौर्या के परिजन भी जाग गए। सबने चोर का पीछा किया।

सितारगंज…समूहों के गठन में आ रही दिक्कतों से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

भागते समय चोर एक नाली में जा गिरा। चोट आने के कारण वह भाग नहीं सका और पीछा कर रहे मौर्या व उसके साथियों ने उसे दबोच लिया। देर रात होने के कारण मौर्या व अन्य लोग आरोपी को लेकर आज सुबह पुलिस थाने पहुंचे। और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार- सीएम

मुंबई…सीएम एकनाथ शिंदे को पेड़ा खिलाकर फंस गए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उड़ रहा मजाक, शरद पंवार बोले— राजभवन का गुणात्मक बदलाव

पुलिस ने उसका मेडिकल कराके उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: NH-5 पर चला प्रशासन का पीला पंजा, सपरून बाय पास पर हटाए अवैध कब्जे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *