बागेश्वर…हमला: बंदरों के झुंड ने किया महिला को किया घायल

बागेश्वर। कपकोट में लंबे समय से कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। रविवार को दुलम से रिश्तेदारी में कपकोट आई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने उसका कान भी काट डाला। पिछले एक साल में बंदर 65 लोगों को काट चुके हैं। लोगों ने अल्मोड़ा की तर्ज पर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

रामनगर…ये क्या : बारात में दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

दुलम निवासी 45 साल की देवकी देवी पत्नी प्रताप सिंह अपनी रिश्तेदारी में रविवार को कपकोट आई थी। घर जाते समय ऐठाण पुल के पास बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उसके कान को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई।

उत्तराखंड… संपत्ति विवाद में सौतेली मां ने दिया बेटी को जहर

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं… नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूब कर मौत

ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, विनोद कुमार, गोविंद ऐठानी, अंकित ऐठानी ने घायल महिला को सीएचसी कपकोट पहुंचाया। डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला घर को रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने कहा क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में चुनाव के लिए 4032 कार्मिकों की बनाई गई 1008 पार्टियां 

महिलाओं और बच्चों पर यह अधिक झपट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *