श्रीनगर : शोपियां में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों ने फिर से घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। इस अभियान में अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए और तीन जवान घायल हुए है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज सुबह मीडिया को बताया कि मुख्य शहर शोपियां में घनी आबादी वाले मोहल्ले में एक स्थानीय मस्जिद में घुसे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रात से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आतंकवादियों आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया है वह सुरक्षा बलों पर लगातार गोलीबारी कर रहे है।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच अफवाहों को रोकने के लिए एहतियातन शोपियां में मोबाइल इंटरनेट बंद है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों ने गुरुवार शाम शोपियां के मुख्य शहर जन मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कासो अभियान शुरू किया था। हालांकि अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

इस अभियान के दौरान गुरूवार तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए थे और कई जवान घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादी इलाके में स्थित मस्जिद से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए और तीन सैनिक घायल हुए जिन्हें 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि शोपियां शहर की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है और लोगों को घर में रहने को कहा गया है। कस्बे में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है और कासो अभियान शुरू होने बाद से यातायात बंद है। किसी भी प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा बलों तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *