कुमाऊं… ब्रेक्रिंग न्यूज:  टिप्पर खाई में पलटा, भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

चंपावत। जिले चंपावत-टनकपुर नेशनल हाई वे पर से सोमवार की दर्दनाक हादसा हो गया।  यहां निर्माण सामग्री लेकर जा रहा भाजपा नेता का टिप्पर अनियंत्रित होकर ख्खई में जा गिरा। इससे भाजपा नेता की मौत हो गई जबकि एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया।
कमल रही जानकारी के अनुसार हादसा स्वाला के पास  उस समय हुआ जब  भाजपा के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष 46 वर्षीय जगदीश सिंह  सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी 45 वर्षीय नरेश सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से  दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां जगदशीश् सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नरेशसिंह का उपचार किया जा हरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रचार की उलटी गिनती शुरू…आज हल्द्वानी में गरजेंगे योगी, दो जगह जनसभा करेंगी प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *