आज का पंचांग और भगवान विष्णु की और माता बगलामुखी की वंदना सुनकर बनाएं अपने दिन को शुभ

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 20 मई 2021 और दिन गुरुवार है। आज श्री बगलामुखी जयंती है। श्री बगलामुखी को मां दुर्गा का आठवां अवतार मानते हैं। आज के दिन श्री बगलामुखी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इनकी कृपा से व्यक्ति भय और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। आज दोपहर में रवि योग बन रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उनको पीले फूल, चना की दाल, गुड़ आदि पूजा में अर्पित कर सकते हैं।
दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक आज राहुकाल रहेगा। विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 12 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी मघा नक्षत्र 15 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व्याघात योग 23 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग सिंह में चंद्रमा।
आज सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 03 मिनट पर होगा।

सुनिए भगवान विष्णु की वंदना

https://youtu.be/1Can3SrqtHM

सुनिए बगलामुखी की वंदना

फिर भगवान विष्णु की यह वंदना

https://youtu.be/wkHzcodipw4

भगवान विष्णु की वंदना

यह भी पढ़ें 👉  समय से परे क्यों हैं भगवान राम: गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *