सुप्रभात…आज का पंचांग, जानें — भूत होते हैं तो खाते क्या है, युवाओं के लिए खास खबर और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

27 मई 2022, शुक्रवार,ज्येष्ठ मास का पहला प्रदोष व्रत 27 मई 2022, शुक्रवार को पड़ रहा है, इसलिए यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा। इस प्रदोष व्रत के दिन शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग व सौभाग्य योग का निर्माण होने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। इस प्रदोष व्रत का पूरा लाभ पाने के लिए भगवान शिव का विधि-विधान के साथ पूजन करें।
सूर्योदयः- प्रातः 05:17:00
सूर्यास्तः- सायं 06:43:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, 11:48:24 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। अश्विनि 26:26:00 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र, अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु जी हैं तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं। सौभाग्य 22:07:24 तक तदोपान्त शोभन, शुभ गुलिक काल 07:08:00 A.M से 08:51:00 P.M तक, आज का राहुकाल 10:34:00 P.M से 12:18:00 P.M तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
भूत हैं तों खाते क्या हैं

युवाओं के लिए काम की खबर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडीडेट को संशोधन का मौका दिया जा रहा है। कैंडीडेट आज अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। यह समय तीन दिन का था। आज उसका अंतिम दिन है। बोर्ड द्वारा मंगलवार को इस संबंध में संशोधन के लिए निर्देश और प्रक्रिया जारी की गई।
बोर्ड सचिव ने बताया कि कैंडिडेट को आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन के लिए पोर्टल 25 मई को सुबह 10 बजे से खोला गया था। यह पोर्टल आज रात 12:00 बजे तक खुला रहेगा । इस अवधि में कैंडिडेट आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि संशोधन के लिए यह एकमात्र और अंतिम अवसर है।

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म हुआ था।
1928 – प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म हुआ था।
1954 – हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म हुआ था।
1957 – भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म हुआ था।
1962 – प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म हुआ था।
आज है इन प्रसिद्ध लोगों की पुण्य तिथि
1935 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन हुआ था।
1983 – भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन हुआ था।
1964 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था।
2016 – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन हुआ था।

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप वाहन या स्थायी संपत्ति खरीदने,बेचने की दिशा में कोई कदम उठाते हैं,तो परिणाम आपकी आशा के अनुकूल होंगे। सामजिक और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज उपलब्धि कारक रह सकता है। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे लेकिन यदि आप कुछ नई गतिविधि करना चाहते हैं, तो उसमें रुकावट होने की संभावना रह सकती है। मानसिक तौर पर भी कुछ परेशानी आपको रह सकती है। धन का व्यय भी सोच समझकर करें,अन्यथा धन का अपव्यय भी हो सकता है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए धन संबंधी मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यदि आप मासिक बेतन बढ़ाने के बारे में,अधिकृत व्यक्ति से बात करना चाहते हैं, तो आज बात करना उचित रहेगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी कार्य की सिद्धि की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी की दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग,कारणों का नहीं पता

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य सुखकारक रहेगा। वैसे तो आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे,लेकिन यदि आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ फेरबदल करना चाहते हैं तो आज रुकना उचित होगा। अन्यथा आप कोई अनुचित निर्णय ले सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना होगा कि धन संबंधी अल्प लालच में कोई कदम न उठायें, अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सुखकारक रहने वाला है। आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके जीवन साथी की पदोन्नति या व्यापार में आर्थिक उन्नति हो सकती है। यदि आप व्यापार से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको व्यापार में कोई विशेष तरक्की का मार्ग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना होगा। कोई भी नया काम हाथ में न लें। बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है, लेकिन धैर्य बनाये रखें, जल्दबाज़ी व घबराहट में कोई निर्णय न लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शराब पीने पर डांटा…तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।लेकिन जमीन,वाहन संबंधी कोई भी अन्तिम निर्णय आज त्याग दें। अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको भावनाओं पर भी विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सावधानी के साथ रहना होगा। आस पड़ोस के लोगों से भी आपको अच्छे संबंध रखने होंगे। अतः यदि आप संयम और अनुशासन में रहते हैं, तो आपका दिन सुखपूर्ण ही व्यतीत होगा। अन्यथा आप किसी वाद विवाद में उलझ सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य साधने में लगे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप किसी संगठन के प्रमुख या अन्य किसी लीड रोल में हैं,तो आज आपको ख्याति और उन्नती दोनों मिल सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको दैनिक कार्यों में तो किसी प्रकार की समस्या नही रहेगी। लेकिन स्वास्थय संबंधी कुछ समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। विशेषकर नेत्र समस्या से आप पीड़ित रह सकते हैं। अतः आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : रश्मि हत्याकांड में पति के बाद ससुर भी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *