25 जनवरी 2022…सुप्रभात : आज का पंचांग, पवनपुत्र की आराधना के साथ करें दिन का शुभारंभ और आचार्य पंकज पैन्यूली से जाने अपना आज का राशिफल

25 जनवरी 2022, मंगलवार, सूर्योदयः- प्रातः 06:38:00, सूर्यास्तः- सायं 05:37:00,इस दिन भगवान शिव के अवतार काल भैरव की पूजा की जाती है। हर मास के ​कृष्ण पक्ष की अष्टमी को ही कालाष्टमी मनाई जाती है। ​कालाष्टमी व्रत करने और काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं रहता है और वह निरोग रहता है।

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु,माघ माह,कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 02:42:00 तक तदोपरान्त नवमी,अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। चित्रा नक्षत्र 10:55:08 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु है। धृति योग 09:11:22 तक तदोपरान्त गंड योग, शुभ गुलिक 12:33:00 से 01:53:00 तक, राहुकाल 10:41:00 से 12:04:00 तक, इस तिथि में नारियल नहीं खाना चाहिए तथा यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

आज के दिन का शुभारंभ करें पवनपुत्र हनुमान का पावन स्मरण

आज का राशिफल
मेष राशि-आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन हो सकता है। आप पुराने वाहन के बदले नया वाहन भी खरीद सकते हैं। जो लोग वस्त्र और दूध आदि तरल पदार्थों के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज काफी अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।
वृष राशि-आज आपकी व्यर्थ में ही भागदौड़ हो सकती है। साथ ही आप किसी अनावश्यक काम से भी जुड़ सकते हैं। लेकिन यदि आप पहिले से किसी कार्य की सफलता को लेकर प्रयासरत हैं, तो आज उसमें आपको कुछ सफलता की संभावना नजर अवश्य आ सकती है।
मिथुन राशि-आज आपका चिंतन स्वयं के प्रति काफी तुलनात्मक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग और संगीत विधा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास है। जो संगीत के प्रशिक्षु हैं,उन्हें आज प्रस्तुतिकरण का अच्छा अवसर मिलेगा, और जो स्थापित संगीतज्ञ हैं, उन्हें आज अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि-आप जिस किसी भी कार्य या कार्य क्षेत्र से जुड़े हैं, उसमें आज आपको प्रतिष्ठा मिलने वाली है। आज आप घर में सौन्दर्य करण का काम भी करवा सकते हैं। आप को किसी निजि प्रियजन से भी काफी प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप व्यापारी हैं,तो आज आपको अनायास ही कोई बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है।
सिंह राशि-आज आपको किसी नये काम की शुरुआत करने से बचना उचित रहेगा।आपका वेबजह भ्रमण भी हो सकता है। अतः आज अपने नियमित कार्यों में ध्यान केंद्रित रखें।
कन्या राशि-आज आप अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। आपका रुका हुआ पैसा भी आज वापस आ सकता है। इसके अतिरिक्त आप अपनी कन्या सन्तान के लिए भी पूंजी निवेश या वचत कर सकते हैं।
तुला राशि- यदि आज आप नौकरी संबंधित किसी साक्षात्कार का प्रतियोगी परीक्षा का हिस्सा बनते हैं, तो आपको बहुत अच्छे सफलता कारक परिणाम प्राप्त होंगे।जिन लोगों की पदोन्नति किसी कारण बस लम्बित है,उन्हें आज अच्छे संकेत प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि-आज आप किसी दूरस्थ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति का साथ भी आज आपको मिल सकता है। यदि आपने विदेश जाने के लिए आवेदन किया है, तो आज आपको विदेश जाने के स्पष्ट संकेत मिल सकते हैं। आपको बच्चों की तरफ से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
धनु राशि-आज आपको आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन अपेक्षित लाभ अवश्य होगा। आपके जीवनसाथी को आंशिक स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है।
मकर राशि-आज आपको जीवन साथी की ओर से कोई ख़ुशी मिल सकती है। ख़ासकर उनके नौकरी व्यवसाय से संबंधित। यदि आप व्यवसाय वर्ग से जुड़े हैं, तो आपको आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।किसी अदालती विवाद से यदि आप गुजर रहे हैं, तो आज उससे आपको मूक्ति मिलने वाली है।
कुम्भ राशि-आज आपकी पिछली किसी बड़ी समस्या का समाधान होने वाला है। यदि आप कानून से संबंधित किसी रोजगार से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपको आज पेट विकार और रक्त विकार से भी जूझना पड़ सकता है।
मीन राशि-आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ असंतोष मिल सकता है। क्योंकि उचित परिश्रम के वावजूद भी आपको पूर्ण लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।खासतौर पर यदि आप प्रस्तुति करण या रिपोर्टिंग आदि के काम से जुड़े हैं, तो आज आपको पुनरावलोकन की जरूरत है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आपको असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।
आप का दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: लोकसभा चुनाव में सर्व कर्मचारी, पेंशनर, श्रमिक बेरोजगार देंगे भाजपा को खुला समर्थन-गोपाल दास

उत्तराखंड 17 सीटें : इन सीटों पर कांग्रेस हाईकमान को आ रहा सर्दी में पसीना

भाजपा : तो इसलिए कटे नेगी, चौहान, मीना और भौर्याल के टिकट I SJ TV I Satymev Jayte

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *