सुप्रभात….आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें श्री हनुमान महिमा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

17 सितम्बर 2022, शनिवार, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस, कन्या संक्रांति के साथ विश्वकर्मा जयंती और महालक्ष्मी व्रत, आज सूर्यदेव, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वे पूरे एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। पितृ पक्ष जारी, अटमी का श्राद्ध, सूर्योदयः. प्रातः 05: 55: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 05: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, अश्विन माह, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि 14: 15: 33 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है।
रोहिणी नक्षत्र 12: 21: 00 तक तदोपरान्त मृग नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र हैं तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। सिद्धि योग 30: 32: 02 तक तदोपरान्त व्यतिपात, शुभ गुलिक काल प्रातः 06: 06: 00 बजे से प्रातः 07: 38: 00 ।ड बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकालः. राहु काल प्रातः 09: 11: 00 बजे से प्रातः 10: 43: 00 तक, यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।


आज इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1864: अनागारिक धर्मपाल का जन्म हुआ था।
1867: प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार कार्टूनिस्ट, गगनेन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था।
1879: तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म हुआ था।
1915: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का जन्म हुआ था।
1922: अमेरिकी लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, पत्रकार और निबंधकार वंस बॉर्जैली का जन्म हुआ था।
1930: भारत के प्रसिद्ध वायलिन लालगुड़ी जयरमण का जन्म हुआ था।
1950 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ था।
आज सुनें श्री हनुमान महिमा खुश होंगे शनिदेव

आज इनकी है पुण्य तिथि
1948: स्विस गणितज्ञए भौतिक विज्ञानी लियोनहार्ड यूलर का निधन हुआ था।

1997: अमेरिकी गायक.गीतकार, गिटारवादक, निर्माता जिमी हेंड्रिक्स का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस सरकार के शासन काल में पेंशनरों को और कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा अपने हक का पैसा

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। मकान, वाहन को लेकर आपकी योजनाऐं सफल होंगी। परिवारीजनों से रिश्ते मजबूत बनेंगे। पैसों की कमी के कारण रुकने वाले कार्य हल होंगे। रिस्क व खतरे वाले कार्यों से आज भी दूर रहना उचित होगा।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ  रहने वाला है।आपकी सुनियोजित योजनायें सफल होंगी। मानसिक और बौद्धिक संतुलन काफी अच्छा रहेगा। यदि आप सर्जनात्मक व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आप कुछ बेहतर कार्य करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय संबंधी बाधाएं दूर होंगी।  मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है।                          
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके  दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव  संभव है। लेक़िन आर्थिक साधन यथावत बने रहेंगे। हालाँकि धन खर्च की संभावना भी बन रही है। आज आप कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जा सकते हैं।  पिछले दिनों की अपेक्षा स्वास्थ्य में सुधार संभव है।                                                                         
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपको मित्र पक्ष व परिजनों से सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित योजना सफल हो सकती है। यदि पैसों संबंधी आपकी कोई योजना है, तो वह भी हल होंगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे।                             
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के अपेक्षित काम पूरे होंगे व नौकरी से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।इसी प्रकार रोजगार के लिए संघर्षरत लोगों के भी काम बनेंगे।                                                              कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी उलझे हुए मामले सुधर सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों अथवा मित्रों से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। भाग्य  आज आपका साथ देगा। पिता की प्रगति अथवा उन्नति के कारण प्रसन्नता मिलेगी। किसी पूर्व नियोजित यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। धर्म कर्म में आज भी आपकी रुचि बनी रहेगी।                                                                             तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।हालांकि आज आपके मन में संकल्प-विकल्पों की अधिकता व संशय की प्रवृत्ति रह सकती है, लेक़िन यदि आप मन की धारा को सकारात्मक चिंतन की ओर ले जाते हैं, तो आप किसी अच्छे नतीजे पर भी पहुँच सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।                                                                    वृश्चिक राशि-आज का दिन भी  आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक तौर पर ऊर्जावान व बौद्धिक स्तर पर काफ़ी क्रिएटिव रहने वाले हैं। नौकरी व्यवसाय संबंधी उलझनें दूर होंगी। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। आप किसी समस्या या विवाद से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण संभव है।                                                                          धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसके परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।आपके पक्ष अचानक कुछ शुभ घटनाक्रम भी घटित हो सकते हैं। लेकिन अति उत्साह में होश अवश्य बनाकर रखें।                                                               
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव आज भी संभव है। लेक़िन धन लाभ के साधन प्रभावित नही होंगे।      सत्तासीन लोगों से आपके कार्य हल हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलने की अच्छी संभावना है। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। आप की रुचि धर्म-कर्म में बनी रहेंगी।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। हालांकि आज भी आपको दैनिक दिनचार्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। अन्यथा समय खराब होने की संभावना रह सकती है। आलस्य की अधिकता आज भी रह सकती है। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। यदि आप घर के समीप स्थानपरिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आपका आत्मविश्वास आज भी बहुत अच्छा रहेगा। जन कल्याण से जुड़े अच्छे कार्यों में आप सहयोग देंगे।छोटे भाई बहिन की तरफ से ख़ुशी मिलेगी। अर्थपरक यात्रा पर जाने का आज भी योग बन रहा है। मित्र पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। प्रस्तुतिकरण व कम्युनिकेशन स्किल आज भी अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार में डाला वोट, जनता से की ये अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *