रानीपोखरी… #मनोरंजन : दो दिवसीय दीपावली मेला 30 से, मनोरंजन के साथ स्थानीय सामान की खरीद और बिक्री का भी मौका

रानीपोखरी। देहरादून की इस न्याय पंचायत मेंमहीने के अंतिम दो दिन रानीपोखरी क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाले है। 30 और 31 अक्टूबर को रानीपोखरी इंटर कालेज के खेल मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि मेले में महिला स्वयं सहायता समूह अपने अपने उत्पादों की बिक्री तो कर ही सकेंगे। उत्तराखंड के नामी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

इसके अलावा हास्य कलाकार भी लोगों के गुदगुदाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ तीस अक्टूबर की सुबह 11 बजे होगा। मेला रात आठ बजे तक चलेगा। अगले दिन भी सुबह 11 बजे से राज आठ बजे तक मेला चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *