हल्द्वानी…रंग में भंग : देखें वीडियो/ उत्तरायणी के दिन क्यों मायूस रह गए हल्द्वानी के लोग

हल्द्वानी। उत्तरायण की पहली ही सुबह ही हल्द्वानीवासी सूर्योदय के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं कर सके। कल शाम से हल्द्वानी के आसमान पर छाया कोहरा सुबह तक नहीं छटा। दस बजे के लगभग जब कोहरा हटा तो सूर्य देव के दर्शन नसीब हो सके।

हल्द्वानी…रंग में भंग : उत्तरायणी के दिन ही उगते सूर्य के दर्शन नहीं कर सके हल्द्वानीवासी

आज सुबह घनघोर कोहरे के कारण सुबह दस बजे तक हाथ को हाथ नहीं सूझ रह था। अच्छे मौसम में हल्द्वानी से साफ दिखने वाली भीमताल की पहाड़ियां कोहरे से ढकी रही। मैदानी क्षेत्र में भी दृश्यता कम रही। सुबह दस बजे के आसपास कोहरा छटा तो सूर्य देव के दर्शन हो पाए। लोगों ने इसके बाद ही सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासाना की। मकर सक्रांन्ति के अवसर पर लोगों ने घरों घुघते पकाए व अन्य पाक पकवान बनाए। यह अलग बात है कि बुजुर्ग घरों में ठंड की वजह से घुघते बने रजाईयों में दुबके रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यूएस नगर ब्रेकिंग: बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, 22 बच्चे घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *