हल्द्वानी…रेलवे के बेरीपड़ाव स्थित छह कर्मचारी आवासों में 40 साल बाद पहुंचा पानी,खुशी की लहर

हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन काठगोदाम शाखा के सभी पधाधिकारियों की अथक मेहनत रंग लाई है। गैंग संख्या 12BK हेड क्वार्टर के बेरीपड़ाव स्थित 6 कर्मचारी आवासों में कई वर्षों से चल रहे पानी की समस्या अब दूर हो गई है। रेलवे ने दो लाख 26 हजार रूपये खर्च करके अपने कर्मचारियों के आवासों तक पानी पहुंचा दिया है।


यूनियन के संयुक्त शाखा मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पिछले 40 साल से पानी नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार IW से 2लाख 26 हजार रुपये का वर्क स्टीमेट बनाकर इज्जतनगर मंडल को भेजा गया था। यूनियन के नगर मंडल और केंद्रीय मंडल के पदाधिकारी इस समस्या को दूर करने के लिए पिछले सात आठ साल से मेहनत कर रहे थे।

इसके बाद मंडल कार्यालय से बना चेक केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी द्वारा नगर इकाई को भिजवाया गया और फिर यहां से उस धनराशि के चेक को उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय में जमा करवाया गया। और कल जल संस्थान ने इन आवासों तक पेयजल पहुंचा दिया। वर्षों बाद अपने घरों में पानी पाकर सभी कर्मचारी परिवार फूले नहीं समाए।


इस कार्य के लिए कामरान अहमद, सुरेंद्र सिंह मलिक, विपेंद्र ठाकुर, हरीश भारती, महिप कश्यप लगातार प्रयास कर रहे थे।सुरेंद्र सिंह के अनुसार इस सफलता का श्रेय यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, काठगोदाम शाखा अभिषेक सिन्हा, कमलेश कुमार, हरीश भारती, महीप कश्यप जिंदाबाद, रोहन,अमित कश्यप, रामअवतार,सुनील,दिलीप मनोज आदि को जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज..।। चोर शीशे पर लिख गए - चोरी तो की , पर सोना नहीं मिला है…माफ करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *