हल्द्वानी। … #मौसम : पांच दिन तक ठंड से किटकिटाएंगे दांत, कर लें जरूरी इंतजाम, जानिये मौसम का हाल

हल्द्वानी। आज शुक्रवार से 5 दिन तक हाड़कंपानी वाली ठंड आपके दांत किटकिटा सकते हैं तो कर लें, गर्म कपड़ों का इंतजाम। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।

अगले 5 दिनों तक जनपद स्तरीय मौसम के पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।


4 दिसंबर को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 दिसंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। 6 दिसंबर को भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 7 दिसंबर को भी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ भागों में कोहरा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर सात फेरे के बाद दुल्हन पहुंची वोट डालने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *