भीमताल न्यूज : भीमताल में खुला आप का कार्यालय, ब्लॉक कार्यकारिणी का भी ऐलान

भीमताल। भीमताल में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खुल गया है। उदघाटन कार्यक्रम में जिले के कई आप पदाधिकारी शामिल हुए। विकास भवन के नजदीक हॉलिडे होम्स गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खोला गया है। आप के जिला उपाध्यक्ष सागर पांडे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सन्तोष कबड़वाल ने की। उदघाटन करने आये मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त कुमार ने अपने वक्तब्य में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी व प्रदेश के हित में कार्य करने की अपील की।
इस मौके पर भीमताल ब्लॉक की कार्यकारणी भी ऐलान किया गया। हॉलिडे होम्स के मालिक महेश बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यक्रम में रामनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष शिशु पाल सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता समित टिकू, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, नैनीताल से विनोद तिवारी, हल्द्वानी से जिला उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट,देवेश कुमार महामंत्री, संयोजक सूरज पांडे, प्रभारी संदीप भटनागर, पवन पांडे, संघटन मंत्री नवीन बेलवाल, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, रमेश, जीनू, गिरीश , चंदू, सूरज, मनोहर, नंदन, मोहित दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।
महेश बिष्ट को भीमताल ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि भीमताल में महिला शाखा की अल्का को सौंपी गई है। राजेंद्र बिष्ट,पंकज सिंह, दिनेश कुमार, आयुष कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष,
भारती देवी, जानकी देबी, पिंकी बिष्ट व सुषमा को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। भुवन चंद्र को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महिला शाखा में मीडिया का जिम्मा अंकिता संभालेंगी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नकुल थापा को बनाया गया है। महिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष साक्षी देवी
और एसएसी एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष कंचन कुमार को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *