16 जून 2024 : आज का दिन और आप का राशिफल

16 जून 2024: गंगा दशहरा रविवार के दिन है। गंगा दशहरा पर रवि योग समेत 3 शुभ योग बन रहे हैं। 16 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, वरीयान योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और दिन रविवार है। गंगा दशहरा पर बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग अत्यंत शुभ फलदायी माने जाते हैं। निर्जला एकादशी से ​ए​क दिन पूर्व गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाते हैं। इस दिन सुबह में गंगा स्नान करते हैं, मां गंगा की पूजा करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और पूजा करने से पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा के दिन धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ था, इसलिए इसे गंगा अवतरण दिवस भी कहते हैं।

मेष राशि-आज आपका दिन आज ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। अपना समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टी नेशनल कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आज अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेश सम्बन्धी यात्रायें हो सकती है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4

वृष राशि-आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने पर मित्र और परिवार का साथ मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। यात्रा से संबंधित बनाई गई योजना सफल होगी और आपको इस यात्रा के दौरान नए अनुभव मिलेंगे। लवमेट से मदद मिलेगी आज कोई निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। व्यापार में आज आपको ज्यादा लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। आज बिना वजह किसी से उलझने से बचना चाहिए।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9

नालागढ़ का रण : निर्दलीय खड़े होकर न बिगाड़ दें खेल

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से सट्टेबाज नकदी के साथ गिरफ्तार

मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में कुछ अधिक ही काम रहेगा। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5

कर्क राशि-आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। आज लोगों से मिल रहे साथ का सही उपयोग करेंगे। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 8

सिंह राशि-आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। अगर आज किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

हिमाचल में तीन विस उपचुनाव : मरे हुए सांपों को तो गले में नहीं डाल लिया भाजपा ने

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में बढ़ती जंगलों की आग की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस नीति बनाई जाए- बिट्टू कर्नाटक

कन्या राशि-आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज प्रयत्न करने से आपके रुके हुए कार्य भी समय पर
पूरा हो जायेगा। आज आप किसी कंपनी के साथ कोई बड़ी डील साइन करने में सफल होंगे। आज अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

तुला राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आज कोई भी पारिवारिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें, परिवार की राय भी ले लें। आज आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4

धनु राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको पहले किए हुए मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने कीजरूरतहै। आज आप घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। वकील वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 6

यह भी पढ़ें 👉  शूलिनी मेला कल से : शुभारंभ करेंगे शांडिल और समापन डिप्टी सीएम अग्निहोत्री, तन्मय चतुर्वेदी व रैप आईडी से होगा शुभारंभ, पंजाबी पॉप गायक अखिल होंगे अंतिम नाइट के स्टार

हिंदुस्तान से नहीं असल में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से अलग हुआ पाकिस्तान

मकर राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आय के कई मौके मिलेंगे, किसी भी मौके को हाथ न जाने दें। आज आपको किसी से उपहार मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में आगे बढऩे का मौका मिलेगा। आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज साथ में घूमने जाएंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज कोई भी कार्य करते समय आपको धैर्य रखना होगा। आज परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी । व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5

मीन राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको सम्मनित किया जाएगा। काम की गति तेज करने का कोई नया प्लान बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *