हिमाचल: बंपर भर्ती, प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद; लोगों को दी जाएंगी बेहतर सुविधाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बंपर भर्ती निकली हुई है। सुक्‍खू सरकार ने प्रदेश में 350 पदों पर डॉक्‍टर्स की भर्ती निकाली है। प्रदेश सरकार ने कहा कि इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। वर्तमान की बात करें तो अभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 के पद रिक्त है। सरकार ने आदेश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल न्यूज: 14 करोड़ बचाने के चक्कर में हाथ से निकल गई 105 करोड़ की जमीन

स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 पद खाली
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 350 डॉक्टर की भर्ती शुरू करेगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही भर्ती के संबंध में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। हालांकि अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि इन पदों में से कितने बैच आधार पर भरे जाएंगे या फिर सीधी भर्ती के माध्यम से ही भरे जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट जनरल बने हिमाचल के रणजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *