उत्तराखंड ब्रेकिंग : पौड़ी के यमकेश्वर से 17 साल की लड़की को ले भागा 59 वर्षीय बुजुर्ग, भानियावाला से गिरफ्तार, लड़की भी बरामद

भानियावाला। पौड़ी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा लाए 59 वर्षीय व्यक्ति को भानियावाला से गिरफ्तार कर लिए लड़की को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया। इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म भ्ज्ञी किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी के यमकेश्वर थाने में व्यक्ति ने तहरीर सौंपते हुए इसी 4 अप्रैल को बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 3 अप्रैल से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि नाबालिग लड़की को यमकेश्वर विकासखंड के फेड़वा गांव निवासी 59 वर्षीय विजय कुमार बहला फुसला कर भगा ले गया है।

पुलिस को जानकारी मिली कि विजय कुमार लड़की को लेकर देहरादून के भानियावाला में छिपा हुआ है। यहां उसे कमरा किराय पर ले रखा था। इस पर पौड़ी पुलिस ने भानियावाला में विजय के ठिकाने पर छापा मार कर विजय को तो गिरफ्तार किया ही किशोरी को भी उसके चंगुल से छुड़वाने में सफलता हासिल की। आरोपी पर पाक्सो में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे आज कोटद्वार की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : अवैध खनन के गोरखधंधे में लिप्‍त खनन निदेशक पैट्रिक निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *